गुड़ में है सेहत के बहुत से गुण
31 Dec, 2016 A2Zstory Editorial
सर्दियों में गुड़ केवल मिठास ही प्रदान नहीं करता बल्कि कई बीमारियों से राहत दिलाने में सहायक होता है। आइये जाने गुड़ खाने के कई फायदे:
- गुड़ पाचन क्रिया दुरुस्त करता है। जिन लोगो को गैस या पाचन संबंधी समस्या हो, वे रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ जरूर खाये।
- गुड़ रक्त साफ़ करता है, जिससे मुहांसे व त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी दूर होती है।
- गुड़ के सेवन से दिनभर की थकावट या कमजोरी उतर जाती है। गुड़ ऊर्जा प्रदान करता है।
- गुड़ में आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है। यह एनीमिया के मरीज, खासतौर से महिलाओ के लिए फायदेमंद है।
- गुड़ दर्द निवारक में भी काम करता है। रोजाना गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करने से जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है।
- गुड़ में घी मिलाकर खाने से कान के दर्द में राहत मिलती है।
- गुड़ से सांस की समस्या भी दूर होती है। थोड़े से गुड़ में थोड़ा सा सरसो का तेल मिलाकर खाने से सांस के रोगों में आराम मिलता है।
- महिलाओ के लिए गुड़ बहुत ही ख़ास है। जब चक्कर आये या सर घूमे तो थोड़ा सा गुड़ खाये। यह एंडोर्फिन हॉर्मोन का स्त्राव बढ़ा देता है जो शरीर को आराम पंहुचाता है। साथ ही माहवारी की तकलीफ को काम करता है।
- गुड़ में एंटी एलर्जिक तत्त्व होते है जिस कारण यह दमा के मरीजो के लिए फायदेमंद है।