क्या आप जानते है, दुनिया की सबसे तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने वाली महिला कौन है? नहीं ना, आइये हम आपको बताते है इस महिला के बारे में।
ये लेसली पोर्टफील्ड है। दुनिया में इनसे तेज बाइक चलने वाली कोई महिला नहीं है। ये 322 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से बाइक चलाती है।
वे अमेरिकन मोटरसाइक्लिस्ट एसोसिएशन से जुड़ी हुई है। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनके नाम पर ही है। 40 वर्षीया लेसली पिछले 16 वर्षो से मोटरसाइकिल रेसर है। वे विवाहित है। वे मोटर बाइक्स इंडिया नाम की ऑनलाइन पत्रिका में लिखती भी है। डिस्कवरी पर स्पीड कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड में उनका उल्लेख है।